मम्मी के फोन से दो साल के बच्चे ने ऑर्डर कर दिए 31 बर्गर, 1200 की टिप भी दी, जानें फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। मोबाइल फोन के बटन और फीचर्स तो आज कल के बच्चों के दिमाग में छप से गए हैं। टेक्नोलॉजीका इस्तेमाल वो बड़ों से भी बेहतर कर लेते हैं। फिर चाहे वो मोबाइल फोन हो या फिर कम्पूटर। वह बचपन में ही इसके महारथी बन गए हैं। लेकिन क्या हो, अगर आपको पता लगे कि …

वाशिंगटन। मोबाइल फोन के बटन और फीचर्स तो आज कल के बच्चों के दिमाग में छप से गए हैं। टेक्नोलॉजीका इस्तेमाल वो बड़ों से भी बेहतर कर लेते हैं। फिर चाहे वो मोबाइल फोन हो या फिर कम्पूटर। वह बचपन में ही इसके महारथी बन गए हैं। लेकिन क्या हो, अगर आपको पता लगे कि दो साल के छोटे बच्चे ने डोरडैश नाम के एक फूड डिलीवरी ऐप का इस्तेमाल करके मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) से 31 चीजबर्गर ऑर्डर कर दिए। बच्चे ने ना सिर्फ बर्गर ऑर्डर किया था बल्कि डिलीवरी बॉय के लिए टिप भी ऐड किया था। अमेरिका के टेक्सास प्रांत के किंग्सविल शहर में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जब एक महिला के घर मैकडॉनल्ड्स से 31 बर्गर लेकर डिलीवरी बॉय पहुंच गया।

फेसबुक पर शेयर किया पोस्ट
केल्सी बुर्खाल्टर गोल्डन ने बेटे की इस शैतानी को ‘किंग्सविले कम्युनिटी हेल्प’ नामक एक फेसबुक ग्रुप पर भी शेयर किया है। उन्होंने फेसबुक में एक पोस्ट लिखा, ‘अगर किसी का मन है तो मेरे पास मैकडॉनल्ड्स के 31 चीजबर्गर हैं, और हां! मेरा दो साल का बेटा यह जानता है कि डोरडैश पर ऑर्डर कैसे करते हैं।

मुझे लगा कि वो अपनी फोटो खींच रहा-मां
केल्सी गोल्डेन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो कंप्यूटर पर कुछ काम कर रही थी, जब उनके बेटा फोन अनलॉक कर खेलने लगा। वो फोन से खेल रहा है। मुझे लगा कि वो अपनी फोटो खींच रहा है। लेकिन जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो उसने मेरे फोन से खेलते समय ऑर्डर कर दिया था।

कुल 7000 रुपये के थे बर्गर, 1200 रुपये टिप
किंग्सविल शहर की रहने वाली केल्सी गोल्डेन कहती हैं कि दो साल के बैरेट ने इसके साथ ही डोरस्टेप डिलिवरी ड्राइवर के लिए भी 16 डॉलर (लगभग 1200 रुपए ) की टिप भी दी। 31 बर्गर की डोरस्टेप डिलीवरी देखकर हैरान रह गई। वह हैरान इसलिए हो गईं, क्योंकि यह ऑर्डर उन्होंने नहीं किया था। उन्हें इस बारे में बाद में पता चला कि यह ऑर्डर उनके दो साल के बेटे ने किया है। बिल की कुल राशि 7000 रुपये थी। हालांकि, मां ने ऑर्डर कैंसिल करने या बच्चे को डांटने के बजाए बर्गर को लोगों में डोनेट करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: अब हज यात्री मक्का से नहीं ला सकेंगे पवित्र जल आब-ए-जमजम, सऊदी अरब सरकार ने लगाई रोक

संबंधित समाचार