आजम खान को बड़ा झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर जौहर यूनिवर्सिटी की शत्रु संपत्ति पर रामपुर प्रशासन का कब्जा
रामपुर। सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में मौजूद शत्रु संपत्ति को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। हाईकोर्ट के आदेश रामपुर के डीएम ने कार्रवाई की। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर बुधवार को डीएम रामपुर ने तहसील प्रशासन एवं सर्वेयर की संंयुक्त टीम जौहर यूनिवर्सिटी …
रामपुर। सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में मौजूद शत्रु संपत्ति को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। हाईकोर्ट के आदेश रामपुर के डीएम ने कार्रवाई की।
बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर बुधवार को डीएम रामपुर ने तहसील प्रशासन एवं सर्वेयर की संंयुक्त टीम जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची। जहां जमीन की नपत का काम किया गया और इसे कब्जे में ले लिया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक हफ्ते पहले ही इस मामले में आजम खान की जमानत याचिका मंजूर करते हुए प्रशासन को जौहर यूनिवर्सिटी में मौजूद शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेने का आदेश दिया था। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। उपजिलाधिकारी मनीष मीणा ने बताया कि यूनिवर्सिटी परिसर में 13.8 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में इस जमीन पर कब्जा ले लिया गया है।
ये भी पढ़ें : Gyanvapi Masjid Survey: पूर्व कमिश्नर अजय मिश्रा ने कोर्ट को सौंपी सर्वे रिपोर्ट, पुराने मंदिरों का मलबा मिलने का किया दावा
