बहराइच: संपत्ति के लालच में बहू और पोते ने वृद्ध दंपती को जमकर पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती
बहराइच। बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर शिवपुर निवासी वृद्ध दंपती को उनके बहू और पोते ही संपत्ति के लालच में पीट रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल ससुर जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा लिखा है। मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर …
बहराइच। बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर शिवपुर निवासी वृद्ध दंपती को उनके बहू और पोते ही संपत्ति के लालच में पीट रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल ससुर जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा लिखा है।
मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर शिवपुर गांव निवासी पट्टेराम का पुत्र बाहर रहता है। वृद्ध के नाम काफी जमीन है। जिस पर बहू की नियत खराब है। दो दिन पूर्व घर के खेत में वृद्ध ससुर और सास को बहू सुशीला, पोती साक्षी और पोता पार्थ ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। वृद्ध ससुर सभी लद गए।
इसके बाद लाठियों से पिटाई की। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। वृद्ध को को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज चल रहा। बहू के खिलाफ सास ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने सिर्फ हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज लिखा है।
वहीं वृद्ध ससुर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। थानाध्यक्ष राम दवन मौर्य ने बताया कि मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पढ़ें- बहराइच: मवेशी चोर को ग्रामीणों ने पेड़ से लटका कर पीटा, फिर किया पुलिस के सुपुर्द
