कुशीनगर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेंत्र के छितौनी बगहा रेलपुल के समीप सेल्फी लेने के दौरान कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से जटहा थाना क्षेंत्र निवासी एक 34 साल ब्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचीं पुलिस इसकी सूचना मृतक के परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं उक्त ब्यक्ति …

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेंत्र के छितौनी बगहा रेलपुल के समीप सेल्फी लेने के दौरान कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से जटहा थाना क्षेंत्र निवासी एक 34 साल ब्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचीं पुलिस इसकी सूचना मृतक के परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं उक्त ब्यक्ति की मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

कुशीनगर जिले के जटहा थाना क्षेंत्र के ग्राम हिरनही निवासी यूसूफ का बेटा तसलीम गुरुवार की दोपहर बाईक से पनियहवा के रास्तें कही रिश्तेदारी में जा रहा था। जहां वह सडक के किनारे बाईक खडी कर छितौनी बगहा रेलपुल के समीप रेलवे ट्रैक पर खडे होकर सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान कटरा से कामख्या जा रही कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में वह आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।

उधर से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना सालिकपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की दी। जिस पर एस आई राजेश गौतम कास्टेबल राहुल अत्री,विक्रांत शुक्ला, राघवेंद्र मिश्रा,महेन्द्र राय व सन्तोष सिंह के साथ मौके पर पहुंच गये।और शव को कब्जें में लेकर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन तसलीम का शव देखते हुए चित्कारे मारते हुए रोने लगे। फिलहाल पुलिस शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। मालूम हो कि पनियहवा पुल पर सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन के चपेट में आने से दर्जनों युवाओं की मौत हो चुकी है।

पढ़ें-हरदोई: ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत, रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज