America: फिलाडेल्फिया में टेम्पल विश्वविद्यालय में गोलीबारी, पांच घायल
वाशिंगटन। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में टेम्पल विश्वविद्यालय परिसर में हुई गोलीबारी की चपेट में आकर पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार की रात की है। उन्होंने कहा, “ घायल हुए लोग 20 से 59 साल की उम्र के हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया …
वाशिंगटन। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में टेम्पल विश्वविद्यालय परिसर में हुई गोलीबारी की चपेट में आकर पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार की रात की है। उन्होंने कहा, “ घायल हुए लोग 20 से 59 साल की उम्र के हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
पुलिस के मुताबिक घायलों में से एक 28 वर्षीय युवा को 14 गोलियां लगी है, जबकि 59 वर्षीय एक महिला को सात गोली लगी है। दोनों की स्थिति नाजुक है। वहीं गंभीर रूप से घायल एक और 59 वर्षीय व्यक्ति की स्थिति भी नाजुक है, जिसकी छाती में गोली लगी है। उन्नीस और 21 साल के दो युवतियों की हालत स्थिर है। इस सिलसिले में पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़: मां नहीं बन पाने की पति ने दी सजा, फोन पर दिया तीन तलाक
