Cannes 2022 : रेड कारपेट पर हेली शाह ने बिखेरा जलवा, खूबसूरती देख हर कोई हुआ दीवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फ्रांस में 75वां कांस फिल्म फेस्टिवल 17 मई से शुरू हो गया है और प्रसिद्ध हस्तियां के रेड कारपेट पर अपने जलवे बिखेरते नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, तमन्ना भाटिया और पूजा हेगड़े जैसे स्टार्स के बाद अब टीवी एक्ट्रेस हेली शाह भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्लैमर का तड़का लगाने …

मुंबई। फ्रांस में 75वां कांस फिल्म फेस्टिवल 17 मई से शुरू हो गया है और प्रसिद्ध हस्तियां के रेड कारपेट पर अपने जलवे बिखेरते नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, तमन्ना भाटिया और पूजा हेगड़े जैसे स्टार्स के बाद अब टीवी एक्ट्रेस हेली शाह भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्लैमर का तड़का लगाने पहुंची हैं।

अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए तारीफें बटोर चुकी हेली शाह ने इस खास मौके पर बेहद खूबसूरत आउटफिट पहना था। हेली ग्रीन एंड ग्रे कलर के शिमर गाउन में रेड कारपेट पर वॉक करती नजर आईं। अपने गाउन के साथ उन्होंने मैचिंग केप पहना था।

डीप नेकलाइन और थाई हाई स्लिट इस गाउन में हेली शाह का कॉन्फिडेंस देखने लायक था। उनके कॉन्फिडेंस के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। साथ ही उनकी तारीफें भी हो रही हैं। फैंस को हेली का यह बॉस लेडी वाला अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

हेली शाह अपनी डेब्यू फिल्म काया पलट के लिए कान्स 2022 में पहुंची हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में काया पलट के पोस्टर से पर्दा उठाया जाने वाला है। इसके अलावा हेली फिल्मों की स्क्रीनिंग का हिस्सा भी बन रही हैं।

हेली शाह ने खुद भी अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटोज में वह कान्स के Hotel Martinez की बालकनी में खड़ी पोज दे रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान के बाद अब हेली शाह ने भी कान्स के रेड कारपेट पर अपना डेब्यू कर लिया है। इसी के साथ हेली भारत को कान्स में रिप्रेजेंट करने वाली दूसरी टीवी एक्ट्रेस बन गई हैं। 18 मई को हेली शाह ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा।

सोशल मीडिया पर हेली शाह की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ में पहली बार एंट्री करने वाली हेली शाह ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है।

हेली के खूबसूरत गाउन के बैकसाइड को इसमें देखा जा सकता है। यह गाउन डिजाइनर Ziad Nakad के कलेक्शन का है। 18 मई को हेली शाह कान्स पहुंची थीं।

हेली शाह ने ऑरेंज कलर का सूट पहना था और हाई पोनी के साथ सनग्लास में काफी स्मार्ट लग रही थीं। इन तस्वीरों के साथ हेली शाह ने कैप्शन में लिखा है- एंड इट बिगिन्स

ये भी पढ़ें : Cannes 2022 में ऐश्वर्या राय ने पहना फूलों से सजा गाउन, बिखेरे हुस्न के जलवे, देखें PHOTOS

संबंधित समाचार