रामपुर की अवाम करेगी आजम साहब का इस्तकबाल : डॉ. तजीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी पत्नी और पूर्व शहर विधायक डॉ. तजीन फातिमा ने गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि काफी संघर्ष के बाद हमें मुल्क की जो सर्वोच्च अदालत है सुप्रीम कोर्ट उससे इंसाफ मिला है और सच्चाई …

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी पत्नी और पूर्व शहर विधायक डॉ. तजीन फातिमा ने गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि काफी संघर्ष के बाद हमें मुल्क की जो सर्वोच्च अदालत है सुप्रीम कोर्ट उससे इंसाफ मिला है और सच्चाई की जीत हुई है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि एक-दो दिन में आजम खां जेल से छूटकर आ जाएंगे। उनके इस्तकबाल के लिए क्या तैयारी की है इसके जवाब में कहा कि आजम साहब का इस्तकबाल रामपुर के अवाम करेंगे।

  • मुल्क की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट से मिला है इंसाफ
  • आजम खां पर दर्ज 89 मुकदमों की बाबत कहा कुछ नहीं कहूंगी

शहर के मोहल्ला घेर मीर बाज खां टंकी नंबर पांच स्थित आवास पर गुरुवार को पूर्व शहर विधायक ने कहा कि तमाम मामले आप लोगों के सामने ही हैं। कहा कि एक दो दिन में आ जाएंगे इंशाल्लाह। आजम खां पर दर्ज 89 मुकदमों के मामले में कहा कि मैं कुछ नहीं कहूंगी।

अल्लाह तआला ने हिम्मत और ताकत दी कि हम उन मुकदमों और उन लोगों से संघर्ष में सफल रहे। आजम खां के आने पर तैयारियों की बाबत कहा कि अभी कुछ नहीं कह सकती। मुझसे ज्यादा रामपुर की जनता उनका इंतजार कर रही है और वह खुद ही उनका स्वागत करेगी। कहा कि सारे मुकदमें झूठे हैं फर्जी हैं मैं और कुछ कहना नहीं चाहती। पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां 26 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद हैं। उनकी जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया हुआ है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: आजम खां की अंतरिम जमानत पर बोले सांसद, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा

संबंधित समाचार