बरेली: इज्जतनगर और बरेली सिटी स्टेशन पर बनेंगे यूएमआईडी कार्ड
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन इज्जतनगर मंडल के पदाधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग एसएस द्विवेदी पूर्व मंडल परिचालन प्रबंधक की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रयास से यूएमआईडी कार्ड बनाने के लिए कैंप 23 मई को इज्जतनगर और 25-26 मई को बरेली सिटी में …
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन इज्जतनगर मंडल के पदाधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग एसएस द्विवेदी पूर्व मंडल परिचालन प्रबंधक की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रयास से यूएमआईडी कार्ड बनाने के लिए कैंप 23 मई को इज्जतनगर और 25-26 मई को बरेली सिटी में लगाया जाएगा। उपाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव ने कहा कि इस कैम्प का लाभ उन्हे उठाना चाहिए जिनका यूएमआईडी कार्ड अब तक नहीं बना है।
इसके लिए मेडिकल कार्ड, बैंक से जारी पेंशन स्लिप, आधार/पहचान पत्र, पीपीओ, परिवार का फोटो, सेवा निवृत्तकर्मी का हस्ताक्षर लेकर आना होगा। मंडल मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि अभी तक केवल 20 फीसदी पेंशनर्स का ही यूएम आई डी कार्ड बन पाया है। जबकि इसके बगैर इनडोर इलाज और रेफर करना असंभव होगा। संगठन मंत्री सुशील कुमार सक्सेना और कोषाध्यक्ष जयराम सिंह ने कैम्प के प्रचार प्रसार पर बल दिया।
ये भी पढ़ें- बरेली: भोलानाथ बने शाहजहांपुर इकाई के अध्यक्ष
