बरेली: जमीन पर कब्जा करने की शिकायत, डीएम ने एसडीएम को दी जांच
बरेली, अमृत विचार। आवास विकास कालोनी (पीलीभीत) के तीन लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायत डीएम से की है। उन्होंने बताया कि न्यायालय की ओर से उनका कब्जा कराने के आदेश जारी किये गये हैं लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इससे दूसरे पक्ष ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। मामले …
बरेली, अमृत विचार। आवास विकास कालोनी (पीलीभीत) के तीन लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायत डीएम से की है। उन्होंने बताया कि न्यायालय की ओर से उनका कब्जा कराने के आदेश जारी किये गये हैं लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इससे दूसरे पक्ष ने जमीन पर कब्जा कर लिया है।
मामले में जिलाधिकारी ने जांच एसडीएम सदर को सौंप दी है। चेतराम सिंह पुत्र नानकचंद, तरसेम सिंह, जरनैल सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कुछ लोगों ने उन लोगों की जमीन पर कब्जा कर रखा है। वर्ष 1992 में क्रय के उपरांत सम्पत्ति के पीलीभीत बाईपास रोड की ओर एक चहारदीवारी का निर्माण कराया था। इस मामले का वाद उन लोगों ने सिविल जज (कनिष्ठ प्रभाग) में दायर किया है।
जिसमें न्यायालय ने उन लोगों का कब्जा मानते हुए उन्हें कब्जा दिलाए जाने के आदेश पारित किये हैं। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में न्यायालय अमीन कमिश्नर द्वारा उक्त सम्पत्ति का निरीक्षण कर अपनी आख्या पेश की गई। उसमें भी उनका कब्जा दर्शाया गया है। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
आरोप है कि उन लोगों ने चहारदीवारी तोड़ते हुए कब्जा किये जाने का प्रयास किया। आरोप है कि पीड़ित ने थाना में न्यायालय का संबंधित आदेश दिखाकर कार्रवाई किये जाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने सदर एसडीएम को मामले की जांच कर आख्या दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: पांच माह में 182 लोग एचआईवी की चपेट में आए
