Cannes 2022 Day 3: Red Gown में Deepika Padukone ने दिए किलर लुक, क्लासी पोज में Photos वायरल
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका कान्स में बतौर जूरी मेंबर शामिल हुई हैं। बीते दिनों दीपिका का पहला लुक वायरल हुआ था। इस बार वो रेड गाउन में हर किसी का ध्यान खींचती दिखीं। जो फैन्स को बेहद पसंद आ रही …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका कान्स में बतौर जूरी मेंबर शामिल हुई हैं।

बीते दिनों दीपिका का पहला लुक वायरल हुआ था। इस बार वो रेड गाउन में हर किसी का ध्यान खींचती दिखीं।

जो फैन्स को बेहद पसंद आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

आर्मगेडन टाइम के प्रीमियर में जैसे ही एक्ट्रेस गाउन पहन कर रेड कारपेट पर कदम रखा वैसे ही सबकी नजरें उन पर ठिक गईं।

रेड कलर के गाउन में दीपिका ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ था।

इसके साथ ही उन्होंने गेल में एक स्टाइलिश नेकपीस पहना हुआ। मैसी पोनी में एक्ट्रेस का कुल काफी क्लासी लगा।

रेड कारपेट पर चलते हुए दीपिका काफी स्टनिंग लगीं। इससे पहले उनका रेट्रो लुक की भी काफी चर्चा में रहा था।

15 साल पहले एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, इस दौरान उन्होंने काफी नई मंजिलें पाईं हैं। दीपिका पादुकोण ने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन उन्हें कान्स की जूरी बनने का मौका मिलेगा।
