बाराबंकी: ओबरी बिजली उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर जला, छह हजार घरों की बिजली आपूर्ति हुई ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शहर के मुख्य ओबरी बिजली उपकेंद्र में लगे ट्रांसफार्मर के जलने से जिले के शहर स्थित सेना परिसर समेत 6 हजार से अधिक घरों की बिजली बाधित हो गई। उपकेंद्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जब केंद्र में मौजूद एक ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जलने लगा। तेज धमाके के साथ तेज …

बाराबंकी। शहर के मुख्य ओबरी बिजली उपकेंद्र में लगे ट्रांसफार्मर के जलने से जिले के शहर स्थित सेना परिसर समेत 6 हजार से अधिक घरों की बिजली बाधित हो गई।

उपकेंद्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जब केंद्र में मौजूद एक ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जलने लगा। तेज धमाके के साथ तेज आग की लपटों से मौके पर भगदड़ मच गई।

उप केंद्र में तैनात कर्मचारी जब तक सक्षम अधिकारियों को ट्रांसफार्मर जलने की सूचना देता और अग्निशमन की गाड़ियां पहुंचती तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जल गया। जिससे शहर के सेना परिसर सहित 6 हजार घरों की बिजली गुल हो गई।

उपकेंद्र में आग लगने की सूचना पर तत्काल मुख्य अग्निशमन अधिकारी व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य जारी कर दिया। तकरीबन एक घंटे बाद तेज आग की लपटों पर काबू पाया गया। केंद्र पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि वह सुबह सुबह ऑफिस खोल कर वहां सफाई इत्यादि कर रहा था।

इतने में बाहर से तेज धमाके की आवाज आई। जब उसने बाहर जाकर देखा तो केंद्र में रखा ट्रांसफार्मर नंबर दो से भारी मात्रा में तेल बह रहा था। अचानक बहते हुए तेल से लगी आग ने ट्रांसफार्मर को चारों तरफ से घेर लिया। जिसके बाद तत्काल मैंने आग लगने की सूचना सक्षम अधिकारियों को दे दी।

वहीं इस संबंध में अधिशासी अभियंता आर के मिश्रा ने बताया कि उपकेंद्र में रखा ट्रांसफार्मर अचानक धमाके के साथ चलने लगा था। जिसके चलते 6 हजार घरों की बिजली बाधित हुई है। 24 घंटे में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी जाएंगी।

पढ़ें- सड़क पर उतरे बिजली कटौती से परेशान लोग, लखनऊ-बहराइच मार्ग जाम कर शुरू किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार