मुरादाबाद : कुत्ते को बचाने के चक्कर मे सिपाही हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। थाना मझोला के क्षेत्र चौधरी चरण सिंह तिराहे पर एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में सिपाही घायल हो गया है। अन्य साथियों ने सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन से सिपाही मनोज कुमार सिंह …

मुरादाबाद,अमृत विचार। थाना मझोला के क्षेत्र चौधरी चरण सिंह तिराहे पर एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में सिपाही घायल हो गया है। अन्य साथियों ने सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन से सिपाही मनोज कुमार सिंह साथी सिपाहियों के साथ थाना मझोला की ओर जा रहा था। अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के लिए मनोज ने बाइक को मोड़ दिया और बाइक सहित सिपाही सड़क पर गिर गया। मनोज की मदद के लिए साथी सिपाही दौड़े पड़े और उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत ठीक बताई जाती हैं। घायल सिपाही का हाल जानने के लिए सुबह ही खबर मिलने के बाद पुलिस लाइन से सिपाहियों की काफी भीड़ जिला अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड के सामने लगी गई।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: अज्ञात वाहन से टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार