बहराइच: हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बहराइच के सांसद को पत्र देकर उच्च न्यायालय के आदेशानुसार परिषदीय विद्यालयों में तैनात 68500 बैच के शिक्षकों की बेसिक शिक्षा सचिव द्वारा हालिया निर्गत तबादला सूची में शामिल शिक्षकों को जल्द रिलीव किये जाने के लिए ज्ञापन सौंपा। सांसद ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिक्षको से शीघ्र ही …

बहराइच। शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बहराइच के सांसद को पत्र देकर उच्च न्यायालय के आदेशानुसार परिषदीय विद्यालयों में तैनात 68500 बैच के शिक्षकों की बेसिक शिक्षा सचिव द्वारा हालिया निर्गत तबादला सूची में शामिल शिक्षकों को जल्द रिलीव किये जाने के लिए ज्ञापन सौंपा।

सांसद ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिक्षको से शीघ्र ही इस मुद्दे पर सचिव से वार्ता कर मामले का निस्तारण किये जाने का भरोसा दिया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संगठन के जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र एवं जिला महामंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षको के दल सांसद के शहर स्थित आवास पहुंचा। यहां सभी ने सांसद अक्षयवर लाल गोंड के आवास पर जाकर मुलाकात की।

सांसद को अवगत कराया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार 68500 भर्ती के लिए पुनः जारी जिला आवंटन सूची में जनपद बहराइच सहित विभिन्न जनपदों के 2908 शिक्षक व शिक्षिकाओ को आवंटित जनपद में कार्यभार ग्रहण करना है, जिसके लिए सैकडों शिक्षक उनके विद्यालयों से कार्यमुक्त किये जाने के आदेश की प्रतीक्षा में हैं।

सचिव द्वारा अविलम्ब रिलीविंग करवाने हेतु आदेश जारी करवाने के सम्बंध में अनुरोध किया। सांसद से वार्ता के दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बहराइच संयुक्त महामंत्री रवि मोहन शुक्ल, जरवल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह, हुजूरपुर ब्लॉक संगठन मंत्री सत्यम त्रिपाठी के अलावा बैच के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष बने धर्मेंद्र और महामंत्री रविकांत, निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

संबंधित समाचार