देओल फैमिली के छोटे चिराग की अब होगी बॉलीवुड में एंट्री, इस एक्ट्रेस की बेटी के साथ करेंगे डेब्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की एक्टिंग फिल्म इंडस्ट्री में अपान धमाल मचाती रहती हैं। सनी की एक्टिंग के तो उनके फैंस के दिलों में एक जोश ले आती हैं। अब उनके बच्चे भी इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। बतादें कि सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की एक्टिंग फिल्म इंडस्ट्री में अपान धमाल मचाती रहती हैं। सनी की एक्टिंग के तो उनके फैंस के दिलों में एक जोश ले आती हैं। अब उनके बच्चे भी इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। बतादें कि सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से डेब्यू कर चुके हैं।

अब उनके छोटे बेटे राजवीर देओल भी इंडस्ट्री में एंट्री के लिए तैयार हैं। वह राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म से एंट्री करेंगे। राजवीर के साथ इस फिल्म में पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा नजर आने वाली हैं। अब दोनों ही स्टार किड इंडस्ट्री में साथ में धमाल मचाते नजर आने वाले हैं।

तरण आदर्श ने ट्वीट करके राजवीर और पलोमा के डेब्यू की जानकारी दी है। बतादें कि इस फिल्म से सूरज बड़जात्या के बेटे अविनाश एस बड़जात्या डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्हाल इस फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग जुलाई 2022 से शुरू होने वाली है।

फिल्म की कहानी

तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर बताया है कि ये फिल्म मॉर्डन रिलेशनशिप पर आधारित होने वाली है जो लैविश डेस्टिनेशन वेडिंग के अगेंस्ट होने वाली है। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या के बेटे अविनाश एस बड़जात्या डायरेक्ट करने वाले हैं। यह उनकी डेब्यू फिल्म होगी।

अविनाश ने पलोमा के बारे में कहा कि वह मेरे किरदार के लिए एकदम फिट बैठती हैं। पलोमा और राजवीर की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत शानदार है और एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। दोनों अपने किरदार में एकदम घुल गए हैं। राजवीर और पलोमा की जोड़ी सनी देओल और पूनम ढिल्लों की खूबसूरत जोड़ी का थ्रोबैक है।

पढ़ें-सनी देओल ने शुरू की फिल्म ‘सूर्या’ की शूटिंग, फोटो शेयर कर लिखा- एक मकसद मिल गया

संबंधित समाचार