हल्द्वानी: दो दिन की आंधी से बिजली विभाग को सवा करोड़ का नुकसान
हल्द्वानी,अमृत विचार। मई में दो बार आई आंधी से बिजली विभाग को सवा करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। हल्द्वानी के दोनों डिविजन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में दूसरी आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कई जगहों पर दो दर्जन के करीब ट्रांसफार्मर धड़ाम हो गए तो वहीं, पौने दो सौ के करीब …
हल्द्वानी,अमृत विचार। मई में दो बार आई आंधी से बिजली विभाग को सवा करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। हल्द्वानी के दोनों डिविजन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में दूसरी आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कई जगहों पर दो दर्जन के करीब ट्रांसफार्मर धड़ाम हो गए तो वहीं, पौने दो सौ के करीब पोल उखड़ गए हैं। यहां तक की 23 किमी तक की एलटी व एचटी लाइनें टूट गईं। ऊर्जा निगम नुकसान की भरपाई करने में जुटा हुआ है।
12 मई को आई पहली आंधी में दोनों डिविजनों में लगभग 50 लाख और 16 मई को 75 लाख रुपये तक का नुकसान आंका गया है। इन आंधियों में लाइनों पर पेड़ गए गिए थे, जिससे हाईटेंशन लाइनें टूटीं और पोल उखड़ गए। इसका असर ट्रांसफार्मरों पर भी पड़ा। एक-एक कर कई ट्रांसफार्मर भी खराब हो गये थे। शहर डिविजन में सबसे ज्यादा नुकसान गौलापार क्षेत्र में हुआ।
इसके अलावा बरेली रोड और रामपुर रोड पर भी काफी नुकसान हुआ था। इस डिविजन में करीब 55 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। उधर, ग्रामीण क्षेत्र में कमलुवागांजा क्षेत्र में सबसे ज्यादा आंधी का प्रभाव पड़ा। वहीं, बिंदूखत्ता क्षेत्र में भी आंधी ने खूब तबाही मचाई। इस डिविजन में 70 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
शहरी डिविजन में नुकसान
50 पोल
10 ट्रांसफार्मर
8 किमी तक लाइनें
ग्रामीण डिविजन में नुकसान
120 पोल
11 ट्रांसफार्मर
15 किमी तक लाइनें
50 से 55 लाख के करीब नुकसान आंका गया है। गौलापार में सबसे ज्यादा पोल और ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा है। – डीएस बिष्ट, ईई, विद्युत वितरण खंड शहर
70 से 75 लाख तक के नुकसान का आंकलन किया गया है। एलटी व एचटी लाइनें भी टूटीं हैं। सबसे ज्यादा नुकसान बिंदूखत्ता और कमलुवागांजा में हुआ है।
– डीडी पांगती, ईई, विद्युत वितरण खंड ग्रामीण
