बहराइच: रंजिश में लगाई आग, तीन मकान जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के परागी बेली गांव में शुक्रवार को एक ग्रामीण के मकान में किसी ने आग लगा दी। आग लगने से तीन मकान जल गए। दो मवेशी भी झुलसकर घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम परागी बेली में अज्ञात व्यक्ति ने रंजिश …

बहराइच। जिले के परागी बेली गांव में शुक्रवार को एक ग्रामीण के मकान में किसी ने आग लगा दी। आग लगने से तीन मकान जल गए। दो मवेशी भी झुलसकर घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम परागी बेली में अज्ञात व्यक्ति ने रंजिश में राजू अवस्थी के मकान में आग लगा दिया।

चल रही हवा के चलते लपटों ने पड़ोसी सुशील अवस्थी और मनोज कुमार के मकानों को भी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल गया।

दो मवेशी भी झुलसकर घायल हुए हैं। खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज लगाए जाने की तहरीर पीड़ितों ने दी है। उप निरीक्षक और हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी : बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी आग, लाखों का फर्नीचर जलकर राख

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज