लखनऊ: जागते रहो…सो रही है पुलिस! चोरों ने 3 घरों से पार किये नकदी समेत 10 लाख का सामान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अगर पुलिस की मुस्तैदी पर भरोसा कर आप अपने घर में आराम से सो रहें हैं तो जरा सतर्क हो जाए। वरना चोर आपका घर साफ कर जाएंगे और आप सोते ही रह जाएगें क्योकि पुलिस तो पहले से ही सो रही है। राजधानी में चोरों ने तीन अलग-अलग घरों में तकरीबन 10 लाख …

लखनऊ। अगर पुलिस की मुस्तैदी पर भरोसा कर आप अपने घर में आराम से सो रहें हैं तो जरा सतर्क हो जाए। वरना चोर आपका घर साफ कर जाएंगे और आप सोते ही रह जाएगें क्योकि पुलिस तो पहले से ही सो रही है। राजधानी में चोरों ने तीन अलग-अलग घरों में तकरीबन 10 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

70 हजार की नकदी समेत ज्वैलरी पर हाथ फेरा

बंथरा थानाक्षेत्र के किशनपुर कौडिया गांव निवासी मुकेश दीक्षित ने बताया कि 17 मई की रात चोरों ने घर में घुस कर 70 हजार की नकदी और चार लाख की ज्वैलरी पार कर दी। अगली सुबह उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने बंथरा थाने में शिकायत दी। शुक्रवार को पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
ग्रिल तोड़कर घर में घुसे चोर

पीजीआई थानाक्षेत्र के साउथ सिटी निवासी कपिल शंकर प्रसाद त्रिवेदी सूचना प्रौद्योगिकी से रिटायर्ड सीनियर इंजीनियर हैं। 17 मई की रात चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर उनके घर में घुस आए। इसके बाद चोरों ने घर में रखी 15 हजार की नकदी और पत्नी की दो लाख रुपये की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह उन्हें चोरी की जानकारी हुई। शुक्रवार को पीजीआई पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।

दिनदहाड़े बंद घर में किया हाथ साफ

इंदिरानगर थानाक्षेत्र के विमलकुंज निवासी मोहम्मद नजीर ने बताया कि बीते 12 अप्रैल को ईद की खरीदारी करने वह सपरिवार गए थे। वापस लौटने पर उन्हे घर का सारा सामान अस्त—व्यस्त मिला। चोरों ने दिनदहाड़े घर के मेनगेट का ताला तोड़कर 10 हजार की नकदी और ज्वैलरी पार कर दी थी। इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक के आदेश पर इंदिरानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

राजाजीपुरम में महिला से चेन लूटकर लूटेरा फरार

तालकटोरा थाने में शुक्रवार को बेटी के साथ डॉक्टर की क्लीनिक जा रही महिला से बाइक सवार लुटेरे मंगलसूत्र और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। जब राहगीर लुटेरों की तरफ दौड़े तब तक वह फर्राटा भर कर बच निकले। इसके बाद पीड़ित ने तालकटोरा थाने में शिकायत दी। शुक्रवार को पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस लगातार सड़कों पर मुस्तैद रहती है। अपराधियों के गिरफ्तार करने के लिए मुखबिर तंत्र की मदद ली जा रही है। वहीं चेकिंग अभियान के तहत अपराधियों को गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई भी की जा रही है…नीलाब्जा चौधरी, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : मुगलपुरा में तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े छह बदमाश

संबंधित समाचार