लखनऊ: दो नाबालिग लड़कियां लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी रिपार्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शहर की दो बेटियां परिजनों को बिना बताए घर छोड़ कर चलीं गई। जब परिजनों को उनके घर में नहीं की जानकारी हुई तो उन्होंने अलग-अलग थाने में शिकायत दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।आलमबाग थाना क्षेत्र के पूरननगर निवासी गोविंद लाल …

लखनऊ। शहर की दो बेटियां परिजनों को बिना बताए घर छोड़ कर चलीं गई। जब परिजनों को उनके घर में नहीं की जानकारी हुई तो उन्होंने अलग-अलग थाने में शिकायत दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।आलमबाग थाना क्षेत्र के पूरननगर निवासी गोविंद लाल सोनी ने बताया कि बुधवार दोपहर उसकी बेटी विनीता सोनी उर्फ खुशी मोहल्ले की दुकान पर दूध लेने गई थी।

इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी देर बाद बेटी घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने हर जगह खोजबीन की लेकिन खुशी का कहीं पता नहीं चला। किसी अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने आलमबाग कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

गोमतीनगर थानाक्षेत्र के रहने वाले युवक ने बताया कि उसके मकान में किराएदार आलोक श्रीवास्तव रहता था। गुरुवार को किरायेदार उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित ने बताया कि उसी दिन से किरायेदार भी लापता है। उसने दोनों की खोजबीन की लेकिन कहीं भी पता नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में किराएदार पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:-राजस्थान: स्कूल संचालक के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज

संबंधित समाचार