बरेली: रिजल्ट लेने गई छात्रा लापता, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। घर से रिजल्ट लेने गई एक छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने उसकी सब जगह पर तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इज्जतनगर में महलऊ रोड नंबर एक …

अमृत विचार, बरेली। घर से रिजल्ट लेने गई एक छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने उसकी सब जगह पर तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इज्जतनगर में महलऊ रोड नंबर एक के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी जीजीआईसी 11वीं की छात्रा है।

वह 18 मई को सुबह लगभग 9 बजे टेंपो से स्कूल रिजल्ट लेने गई थी, लेकिन दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। दोस्तों और रिश्तेदारी में तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं लग सका। कॉलेज जाने पर पता लगा की वह रिजल्ट लेकर वहां से चली गई थी। शक होने पर परिवार ने महलऊ गांव के रहने वाले रवि राठौर उसके भाई सुनील राठौर और राजू राठौर के खिलाफ लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: झुमका चौराहे पर हुआ आजम खान का स्वागत

संबंधित समाचार