बरेली: पत्नी मायके गई तो युवक ने पुल पर फंदे से लटक कर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। आपस में विवाद होने पर पत्नी के मायके जाने से आहत एक युवक पुल पर फंदे से लटक गया। पुलिस ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहजहांपुर के थाना गढ़ियारंगीन के गांव …

अमृत विचार, बरेली। आपस में विवाद होने पर पत्नी के मायके जाने से आहत एक युवक पुल पर फंदे से लटक गया। पुलिस ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहजहांपुर के थाना गढ़ियारंगीन के गांव नगला दियातमाली का रहने वाला मटरू(25) पुत्र सुखपाल मजदूरी करता है।

एक साल पहले उसका विवाह बदायूं के दातागंज क्षेत्र के गांव सहजनी निवासी पूनम से हुआ था। गुरुवार को उसका पत्नी पूनम से विवाद हाे गया। वह उसे छोड़कर मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने पर मटरू जयतीपुर में दढि़यागांव के पुल पर जाकर फंदे से लटक गया। पुलिस ने उसे फंदे से उतारा कर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले पति ने की आत्महत्या की कोशिश

संबंधित समाचार