बलिया: लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई सड़क की मरम्मत, 80 करोड़ की लागत से हो रहा काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। लंबे इंतजार व लोगों के कई बार आंदोलन के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बलिया से गुजर रहे NH-31 की मरम्मत कराई गई। भरौली से मांझी तक सड़क की मरम्मत के बाद लोगों को राहत भी मिलने लगी थी। जून 2022 तक काम पूरा करने का वक्त निर्धारित है। बलिया-बैरिया मार्ग …

बलिया। लंबे इंतजार व लोगों के कई बार आंदोलन के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बलिया से गुजर रहे NH-31 की मरम्मत कराई गई। भरौली से मांझी तक सड़क की मरम्मत के बाद लोगों को राहत भी मिलने लगी थी। जून 2022 तक काम पूरा करने का वक्त निर्धारित है।

बलिया-बैरिया मार्ग पर तो कई जगह सड़क पर दरारें पड़ने लगीं हैं, जबकि मरम्मत कार्य हुए महज कुछ दिन ही हुए हैं। लोगों का कहना है कि मरम्मत कार्य मानक के अनुसार नहीं होने के चलते सड़क उखड़ने लगी है।

गाजीपुर से बिहार की सीमा पर स्थित चांददियर तक करीब 150 किमी लंबे NH-31 की मरम्मत का टेंडर 3 भाग में बांट कर दिया गया था। सूत्रों की मानें तो गाजीपुर से फेफना तक 60 किमी का काम SRSC इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, फेफना से चिरैया मोड़ तक 45 किलोमीटर महादेव कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और चिरैया मोड़ से मांझी घाट के जयप्रभा सेतु तक 16 किलोमीटर जगदंबा इंटरप्राइजेज को सौंपा गया है।

कार्य की लागत तकरीबन 80 करोड़ रुपए है। 7 मीटर पर चौड़ाई में सड़क पर दूसरे लेयर का कार्य और सड़क की पटरियों को भी ठीक करना है। दूसरे लेयर का कार्य भी गतिशील है, लेकिन सड़क में दरार आने से मजबूती पर सवाल खड़े हैं।

पढ़ें- बरेली: बन्नूवाल कॉलोनी की सड़क मरम्मत पर भाजपा पार्षदों में छिड़ी जंग

 

संबंधित समाचार