संभल : रजपुरा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुन्नौर/संभल/ अमृत विचार। गुन्नौर तहसील के थाना रजपुरा क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक युवक का शव गन्ने के खेत में पेड़ से लटकता मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल …

गुन्नौर/संभल/ अमृत विचार। गुन्नौर तहसील के थाना रजपुरा क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक युवक का शव गन्ने के खेत में पेड़ से लटकता मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव निजामपुर के खेत में मचान के ऊपर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। सुबह खेत पर काम करने आए लोगों ने जब देखा तो भीड़ इकट्‌ठा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान धर्मेंद्र शर्मा निवासी गांव बसंतपुर थाना रजपुरा क्षेत्र के रुप में हुई है। लोगों ने बताया कि निजामपुर गांव में बीते दिनों ही उसकी शादी हुई थी। परिजनों से नाराज होकर पत्नी को साथ लेकर आठ दिन पहले आया था। वहीं ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : प्रयागराज के भट्ठा मजदूर की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या, साथी ने दिया वारदात को अंजाम

संबंधित समाचार