शिमरॉन हेटमायर की वाइफ पर कमेंट कर घिरे सुनील गावस्कर, कमेंट्री से हटाने की उठी मांग
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर फिर अपनी टिप्पणी के कारण विवादों में फंस गए हैं। अब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर की पत्नी को लेकर कमेंट किया है। जिसके बाद गावस्कर की आलोचना हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें आईपीएल …
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर फिर अपनी टिप्पणी के कारण विवादों में फंस गए हैं। अब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर की पत्नी को लेकर कमेंट किया है। जिसके बाद गावस्कर की आलोचना हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें आईपीएल की कमेंट्री पैनल से भी हटाने की मांग कर रहे हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा था। राजस्थान रॉयल्स को प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए जीत जरूरी थी। मैच में राजस्थान टीम 151 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी थी। इसी दौरान टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 104 रन बना लिए थे। क्रीज पर वेस्टइंडीज के प्लेयर शिमरॉन हेटमायर और रविचंद्रन अश्विन मौजूद थे। हेटमायर क्रीज पर आने वाले नए बल्लेबाज थे। राजस्थान टीम को जीत के लिए 30 बॉल पर 47 रनों की जरूरत थी। इसी दौरान गावस्कर ने मजाकिया अंदाज में हेटमायर की पत्नी को लेकर भद्दा कमेंट कर दिया। कमेंट्री के दौरान गावस्कर ने कहा, ‘शिमरन हेटमायर की पत्नी ने डिलिवर कर दिया है। क्या हेटमायर अब राजस्थान के लिए डिलिवर करेंगे?’ उनकी इस टिप्पणी के बाद आलोचना की जा रही है।
दरअसल, हेटमायर की पत्नी ने 10 मई को ही बच्चे को जन्म दिया है। तब हेटमायर अपनी पत्नी के साथ ही मौजूद थे। सब कुछ ठीक होने के बाद हेटमायर दोबारा भारत आए और टीम के साथ जुड़कर ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच खेला। हालांकि हेटमायर मैच में कुछ खास नहीं कर सके औऱ 6 रन बनाकर आउट हो गए।
We’ve had enough of #SunilGavaskar’s commentary. So cringe and utterly bad to the core. @BCCI @IPL
— Shouri Piratla (@ShouriPiratla) May 20, 2022
#SunilGavaskar Sir, in a professional game why would you try to be funny by commenting about other's wife? @Hetmyer7 @imVkohli #IPL2022 #RRvsCSK
— Vinay (@VinayB_N) May 20, 2022
There must be better commentators than Sunil Gavaskar. #BanSunilGavaskarFromCommentating
— Deep Mistry (@deep_mistry1899) May 20, 2022
फैंस ने लगाई गावस्कर को लताड़
गावस्कर का यह कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। फैंस ने गावस्कर को कमेंट्री से हटाने की भी मांग की। एक यूजर ने गावस्कर को नसीहत देते हुए कहा कि वह इस तरह दूसरों की पत्नियों पर भद्दा कमेंट करना छोड़ दें। यूजर ने विनम्र लहजे में कहा, ‘सुनील गावस्कर सर, एक प्रोफेशनल खेल में आप दूसरों की पत्नियों पर कमेंट करके मजाकिया बनने की कोशिश क्यों करते हो?’
ये भी पढ़ें : Wimbledon 2022 : रूस पर प्रतिबंध के कारण विम्बलडन से खिलाड़ियों को नहीं मिलेंगे रैंकिंग अंक
