Cannes Film Festival 2022: यूक्रेनी महिला ने टॉपलेस होकर रेड कार्पेट पर जताया विरोध, कहा- ‘ Stop Raping Us’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कांस फिल्म फेस्टिवल की धूम देशभर में देखने को मिल रही है लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो बैठा जिसको देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। फिल्म फेस्टिवल में भीड़ में एक यूक्रेन की महिला यूक्रेन के झंडे के रंग में रंगकर अपने शरीर पर “स्टॉप रेपिंग अस” के आरोप लगती दिखी। इस …

मुंबई। कांस फिल्म फेस्टिवल की धूम देशभर में देखने को मिल रही है लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो बैठा जिसको देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। फिल्म फेस्टिवल में भीड़ में एक यूक्रेन की महिला यूक्रेन के झंडे के रंग में रंगकर अपने शरीर पर “स्टॉप रेपिंग अस” के आरोप लगती दिखी।

इस महिला ने आरोप लगाए है की रूस और यूक्रेन की जंग में लाखों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। टॉपलेस होकर इस महिला ने अपना हाल ए दिल बयां करते हुए दुनिया के सामने अपना दर्द जाहिर किया है।

बताया जा रहा है कि महिला असल में यूक्रेन की एक एक्टिविस्ट थी। यूक्रेन और रूस के बीच कई महीनों से युद्ध चल रहा है। इस बीच यूक्रेन की महिलाओं के रेप के केस भी सामने आ रहे हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelensky ने कहा था कि पिछले महीने की जांच में कई बलात्कार के मामले सामने आए हैं। रूसी सेना महिलाओं के साथ-साथ छोटे बच्चे का भी यौन शोषण कर रही है।

पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 2 Collection: दर्शकों पर चला कार्तिक-कियारा का जादू, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया धमाका, जानें पहले दिन कितने की हुई कमाई

संबंधित समाचार