बाराबंकी : रोजगार मेले में 47 अभ्यर्थियों का चयन, 25 मई को होगी कंपनियों में ज्वाइनिंग
बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महुआमऊ में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में आईटीआई एवं सेवायोजन को मिलाकर तकनीकी/गैर तकनीकी कुल 108 अभ्यर्थियों में से 47 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि जिसमें आईटीआई उत्तीर्ण इलेक्ट्रीशियन एवं इलेकट्रानिक्स, कन्ज्यूमर इलेक्ट्रानिक, टेक पावर इलेक्ट्रानिक्स, आरएसी एवं …
बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महुआमऊ में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में आईटीआई एवं सेवायोजन को मिलाकर तकनीकी/गैर तकनीकी कुल 108 अभ्यर्थियों में से 47 अभ्यार्थियों का चयन किया गया।
प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि जिसमें आईटीआई उत्तीर्ण इलेक्ट्रीशियन एवं इलेकट्रानिक्स, कन्ज्यूमर इलेक्ट्रानिक, टेक पावर इलेक्ट्रानिक्स, आरएसी एवं फिटर आदि व्यवसायों के उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए साधु फोरजिंग प्रा.लि. फरीदाबाद ने 4, एसपीएन आटो कम्पनी प्रा.लि. मानेसर में 6, कास्मोटेक प्रा.लि. मानेसर गुड़गांव में 7, सुमन आटो पार्ट्स लि. मानेसर गुड़गांव में 5, जीएलईएन इण्डिया प्रा.लि. फरीदाबाद, गुड़गांव में 1, कुल 48 अभ्यर्थियों में से 23 का चयन आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों का किया गया है।
वहीं सेवायोजन कार्यालय की ओर से आई हुई कम्पनी पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि. द्वारा कुल 40 में से 18 तथा शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी प्रा.लि. में 20 में से 6 कुल 60 में से 24 अभ्यार्थियों का चयन परीक्षा/साश्रात्कार के माध्यम से किया गया। उन्होंने बताया कि सभी चयनित छात्रों को को ऑफर लेटर प्रदान कर कम्पनी एच.आर. अंकित कुमार ने 25 मई 2022 को कम्पनी में ज्वानिंग के लिए बुलाया है।
