लखनऊ: मिलावटी पेट्रोल- डीजल के धंधे का एसटीएफ ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ में मिलावटी डीजल-पेट्रोल के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। देर रात मोहनलालगंज एरिया में एसटीएफ ने छापेमारी कर इस अवैध धंधे का पर्दाफाश किया। मौके से 230 लीटर मिलावटी पेट्रोल-डीजल और एथनॉल बरामद किया गया है। एसटीएफ ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। ये गैंग टैंकर से तेल चोरी करने …

लखनऊ। लखनऊ में मिलावटी डीजल-पेट्रोल के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। देर रात मोहनलालगंज एरिया में एसटीएफ ने छापेमारी कर इस अवैध धंधे का पर्दाफाश किया। मौके से 230 लीटर मिलावटी पेट्रोल-डीजल और एथनॉल बरामद किया गया है। एसटीएफ ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। ये गैंग टैंकर से तेल चोरी करने के बाद उसमें एथनॉल मिलाकर सस्ते दामों पर बेचता था। अभी मामले की जांच जारी है।

टैंकरों से हो रही डीजल व पेट्रोल की चोरी

मामला लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के मान खेड़ा गांव का है। जहां एक गोदाम में भारी मात्रा में डीजल व पेट्रोल के साथ एथेनॉल केमिकल को भी बरामद किया गया है। मोहनलालगंज क्षेत्र के मान खेड़ा गांव में टैंकरों से डीजल व पेट्रोल की चोरी की जाती थी।

केमिकल मिलाकर बना रहे नकली पेट्रोल-डीजल

डीजल पेट्रोल की चोरी के बाद उसमें भारी मात्रा में एथेनॉल केमिकल मिलाकर नकली डीजल व पेट्रोल तैयार किया जाता था। महंगाई के इस दौर में लोगों को सस्ते का लालच देकर ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े कंटेनर में भरकर सप्लाई की जाती थी। गोरखधंधा मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के मान खेड़ा में महीनों से चल रहा था।

ग्रामीणों ने टीम को घेरा

एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीमों ने छापेमारी कर लगभग 70 से 80 लीटर पेट्रोल, 150 लीटर से अधिक डीजल, 50 लीटर से अधिक एथेनॉल केमिकल बरामद किया है। पुलिस ने मोहनलालगंज क्षेत्र के सौरभ यादव व मुरादाबाद के रहने वाले मोहसिन को गिरफ्तार किया है। सौरभ लखनऊ में नकली तेल के कारोबार का धंधा संभालता था जबकि मोहसिन तेल के टैंकर चलाता है। पुलिस व एसटीएफ की टीम जब छापेमारी करने पहुंची तो ग्रामीणों ने घेर लिया।

बाइक, कार और 50 से अधिक ड्रम बरामद

पुलिस ने गोदाम से तेल का कंटेनर, दो पहिया – चार पहिया गाडियां, 50 से अधिक ड्रम, पंप, पाइप समेत कई चीजें बरामद की हैं। मोहनलालगंज कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307,147,148,149,353,34,7 सीएलए एक्ट व आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:-मुजफ्फरनगर: पुलिस और एसटीएफ ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार