शाहजहांपुर: खीरी के युवक का खुटार में मिला शव, संदिग्ध हालात में मौत
शाहजहांपुर/खुटार, अमृत विचार। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव मस्तीपुर निवासी 28 वर्षीय बबलू यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बबलू का शव खुटार के गांव रसवा कलां के बाहर रामपाल के खेत में पड़ा मिला है। खेत की रखवाली कर रहे लोगों ने इसकी …
शाहजहांपुर/खुटार, अमृत विचार। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव मस्तीपुर निवासी 28 वर्षीय बबलू यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बबलू का शव खुटार के गांव रसवा कलां के बाहर रामपाल के खेत में पड़ा मिला है। खेत की रखवाली कर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी ली। पुलिस ने बरामद मोबाइल से परिवार के लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। कुछ देर बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
बबलू के पिता रामप्रकाश ने बताया कि वह कई साल से बीमार चल रहा था और पीलिया रोग से ग्रसित भी था। जिसकी दवाई खुटार से चल रही थी। शनिवार को बबलू यादव बाइक से दवाई लेने खुटार गया था। दोपहर में पुलिस ने सूचना दी कि बबलू मृत अवस्था में एक खेत में पड़ा मिला है। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह के अनुसार, परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। जिसके बाद शव घर वाले लेकर चले गए। मृतक के पिता रामप्रकाश, मां जगतदेवी, भाई डब्लू, सचिन का रो रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: अंतरराज्यीय ई-रिक्शा चोर गैंग का खुलासा
