अयोध्या: भाकियू टिकैत के साथ, चार पदाधिकारी किए निष्कासित
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने चौधरी राकेश टिकैत के साथ रहने का फैसला किया है। इसके साथ ही संगठन विरोधी गतिविधि में लिप्त होने के कारण जिला उपाध्यक्ष समेत 4 पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया गया है। शनिवार को जिला इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा की अध्यक्षता में हुई। गांधी …
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने चौधरी राकेश टिकैत के साथ रहने का फैसला किया है। इसके साथ ही संगठन विरोधी गतिविधि में लिप्त होने के कारण जिला उपाध्यक्ष समेत 4 पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया गया है।
शनिवार को जिला इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा की अध्यक्षता में हुई। गांधी बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। तय किया गया कि 16 से 18 जून तक हरिद्वार में होने वाले तीन दिवसीय चिंतन शिविर भाग लेने के लिए पदाधिकारी 15 जून को देहरादून एक्सप्रेस से जाएंगे। संगठन को मजबूती दिलाने के लिए ब्लॉकवार समीक्षा बैठक की जाएगी।
संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, जिला मीडिया प्रभारी फरीद अहमद, जिला संगठन मंत्री शोभाराम यादव, महानगर अध्यक्ष अजय यादव को संगठन से निष्कासित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा , प्रदेश संगठन मंत्री देवनारायण सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभयराज ब्रह्मचारी, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कोरी, मुनीराम यादव, शंकर पाल पांडेय, जिला महासचिव सर्वजीत वर्मा, जगन्नाथ पटेल, सती प्रसाद वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा, डॉ आर एस सरोज समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ें-बहराइच: महिलाओं ने समर कैंप का किया आयोजन, छोटे बच्चों का करवाएंगी स्किल डेवलपमेंट
