मेरठः बलिदान दिवस के तौर पर राजीव गांधी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि, कार्यक्रम में शामिल हुए यह लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले में कांग्रेसियों ने भारत रत्न पूर्व पीएम राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत की एकता अखण्डता, युवाओं के उथान, पंचायती राज के जरिए सशक्तिकरन, युवाओं को 18 साल में मताधिकार देने, देश में कम्प्यूटर लाकर देश को IT हब बनाने …

मेरठ। जिले में कांग्रेसियों ने भारत रत्न पूर्व पीएम राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत की एकता अखण्डता, युवाओं के उथान, पंचायती राज के जरिए सशक्तिकरन, युवाओं को 18 साल में मताधिकार देने, देश में कम्प्यूटर लाकर देश को IT हब बनाने आदि निर्णयों पर प्रकाश डाल कर उनके बताते हुए रास्तों पर चलकर उनके कार्यों को पूरा करने की सौगन्ध खा ली।

यह कार्यक्रम पार्टी कार्यालय बुढ़ाना गेट पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने की।

राजीव गांधी देश सबसे युवा प्रधानमंत्री थे

जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि ऊंची सोच , दूरदर्शी सोच का नाम राजीव गांधी था, आज देश मे जो संचार क्रान्ति नजर आती हैं, राजीव गांधी जी के कारण ही सम्भव हुई हैं, राजीव गांधी देश सबसे युवा प्रधानमंत्री थे।

शहर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मताधिकार देकर व शिक्षा का नवीनीकरण कर युवाओं की दिशा बदलने का ऐतिहासिक कदम राजीव गांधी ने उठाया, जिस के कारण देश का युवा वर्ग देश ही नही विश्व मे भारत की पहचान बना हुआ है।

पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में डॉ युसूफ कुरैशी, मोनिंदर सूद, हरिकिशन अम्बेडकर, महेन्द्र शर्मा, नवनीत नागर, राकेश सिंह, तेजवीर सिंह, हरीश त्यागी, नईंम राणा, विनोद सोनकर, सलीम पठान, राकेश मिश्रा, नरेन्द्र उपाध्याय, सुरेन्द्र फौजी,सुधीर कांत शर्मा, मुकुल मित्तल, रमाकांत शर्मा, कुलदीप शर्मा, अल्तमश त्यागी, मुदरसिर आदि उपस्थित थे।

पढ़ें-गाजियाबाद: विधवा महिला की शादी में सनकी आशिक ने किया आत्महत्या का प्रयास, मामला दर्ज

संबंधित समाचार