मूक बधिर एथलीटों से मिले पीएम मोदी, कहा- आपने भारत का गौरव और मान बढ़ाया…देखें तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक से 15 मई तक ब्राजील के कैक्सियस डो सुल में आयोजित बधिर ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल की शनिवार को मेजबानी की। खिलाड़ियों के साथ बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों ने देश का गौरव और मान बढ़ाया है। उन्होंने अपने आधिकारिक …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक से 15 मई तक ब्राजील के कैक्सियस डो सुल में आयोजित बधिर ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल की शनिवार को मेजबानी की। खिलाड़ियों के साथ बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों ने देश का गौरव और मान बढ़ाया है।

उन्होंने अपने आधिकारिक निवास पर खिलाड़ियों की मेजबानी के बाद फोटो साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘ मैं अपने उन चैंपियनों के साथ बातचीत को कभी नहीं भूलूंगा, जिन्होंने ‘डेफलंपिक’ में भारत का गौरव और मान बढ़ाया है। एथलीटों ने अपने अनुभव साझा किए और मैं उनमें जुनून और दृढ़ संकल्प देख सकता था। उन सभी को मेरी शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे चैंपियनों के कारण है कि मौजूदा ‘डेफलंपिक’ भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ रहा है।’’ इस कार्यक्रम में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भाग लिया।

भारतीय बधिर ओलंपिक टीम 16 पदक के साथ पहली बार तालिका में शीर्ष 10 देशों में शामिल हुई। टीम ने 2017 में सिर्फ पांच पदक हासिल किये थे। ब्राजील में भारतीय दल ने 11 खेल स्पर्धाओं में से पांच में जीत हासिल की।

मूक बधिर ओलंपिक में 72 देशों के लगभग 2,100 एथलीटों ने भाग लिया। भारत ने कुल 65 एथलीटों का दल भेजा था, जिन्होंने 11 खेल इवेंट्स में शिरकत लिया।

नरेंद्र मोदी शनिवार को ही थॉमस कप में इतिहास रचने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम से भी मुलाकात की।

गौरतलब है कि भारत ने 14 बार की चैम्पियन इंडोनेशिया को मात देकर पहली बार थॉमस कप जीतकर खलबली मचा दी थी। लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, सात्विक-चिराग समेत बाकी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खिलाड़ियों को बधाई देने के अलावा उनसे फोन पर बातचीत भी की थी।

Image

मोदी ने ट्वीट किया था, ‘भारत की बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है। पूरा देश थॉमस कप जीतने से उत्साहित है। हमारी टीम को बहुत बधाई और आगे के मैच के लिए बहुत शुभकामनाएं। इससे आने वाली पीढ़ी को भी काफी प्रेरणा मिलेगी।

Image

ये भी पढ़ें : Archery World Cup : भारतीय पुरुष कम्पाउंड तीरंदाजी टीम ने विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक

संबंधित समाचार