बहराइच: कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की मनाई 31वीं पुण्यतिथि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी के 31वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुआ। सभी उनके कार्यकाल में किए गए कार्य को याद किया। शहर कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव …

बहराइच। जिले में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी के 31वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुआ। सभी उनके कार्यकाल में किए गए कार्य को याद किया।

शहर कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को नमन करते हुये उनके विचारों और योगदानों को याद किया। जिला उपाध्यक्ष मुकुंद जी शुक्ल ने कहा कि राजीव गांधी से ज्यादा दुखद एवं कष्टकर परिस्थिति में कोई सत्ता में क्या आ सकता है। जब 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां की क्रूर हत्या के बाद वे कांग्रेस अध्यक्ष एवं देश के प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन व्यक्तिगत रूप से इतने दु:खी होने के बावजूद उन्होंने संतुलन, मर्यादा एवं संयम के साथ राष्ट्रीय जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन किया।

स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे और जैसा कि वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता को बनाये रखने के उद्देश्य के अलावा उनके अन्य प्रमुख उद्देश्यों में से एक है –इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश की बागडोर संभालने के बाद अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने, चीन की ऐतिहासिक यात्रा, पंचायतीराज के लिए विशेष प्रयास, आईटी क्रांति की नींव रखने और युवाओं को मतदान में वरीयता देने जैसी अच्छे कार्य किए। श्रद्धांजलि सभा में शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, देवेन्द्र श्रीवास्तव, दीना नाथ, फजल खान, सुनील सिंह, इशारत खान, अनिल सिंह, परशुराम गुप्ता, खालिद, रमेश चन्द्र गुप्ता, मो. नफीस आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

पढ़ें-राजीव गांधी ने देश की युवा शक्ति को मजबूती प्रदान की: डॉ पीएल पुनिया

संबंधित समाचार