रायबरेली: राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर निशुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का हुआ आयोजन
रायबरेली। सिमहैस हॉस्पिटल द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सिंमहैंस हॉस्पिटल एवं मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कॉन्ग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री पंकज जी सिमहैस के निदेशक डॉ. मनीष चौहान …
रायबरेली। सिमहैस हॉस्पिटल द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सिंमहैंस हॉस्पिटल एवं मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में कॉन्ग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री पंकज जी सिमहैस के निदेशक डॉ. मनीष चौहान धीरज श्रीवास्तव विनय द्विवेदी मोहित सिंह वीके शुक्ला और कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों के साथ मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ से आए हुए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गणेश सेठ एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विपुल शाह विशाल पांडे सौमय शुक्ला ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर एवं स्वर्गीय राजीव गांधी जी की चित्र पर माल्यार्पण कर एवं गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर 142 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और मरीजों के ईसीजी बीपी शुगर की जांच निशुल्क की गई सभी मरीजों को उचित परामर्श प्रदान किया गया और मेदांता के मैनेजर विशाल पांडे जी ने बताया कि महीने में एक बार मेदांता के डॉक्टर सिमहैस हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे इस अवसर पर सिमहैस हास्पिटल का समस्त स्टाफ मौजूद था।
पढ़ें-राजीव गांधी ने देश की युवा शक्ति को मजबूती प्रदान की: डॉ पीएल पुनिया
