बहराइच: पिकअप की टक्कर बालिका की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मटेरा/बहराइच। रिश्तेदारी में आयी 10 वर्षीय लड़की को पिकअप ने शनिवार शाम को रौंद दिया। मौके पर ही बालिका की मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने पिकअप सहित चालक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया …

मटेरा/बहराइच। रिश्तेदारी में आयी 10 वर्षीय लड़की को पिकअप ने शनिवार शाम को रौंद दिया। मौके पर ही बालिका की मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने पिकअप सहित चालक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मटेरा थाना क्षेत्र के नवाबपुरवा गांव में 10 वर्षीय नंदनी अपनी रिश्तेदारी में गोविंद चौहान के यहां आई हुई थी। शाम को नंदनी दुकान पर सामान लेने जा रही थी।तभी आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी और बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर मटेरा पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने पिकअप संख्या यूपी 40 T 2121 को ड्राइवर सहित हिरासत में ले लिया। मटेरा थाना प्रभारी राम दवन मौर्य ने बताया कि ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-काशीपुर: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार