गजब हाल: गर्मी में पानी के लिए हाहाकार, महज एक टैंकर के भरोसे नैनीताल से लेकर भीमताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल,अमृत विचार। गर्मियों के दिनों में पेयजल किल्लत बढ़ रही है। आए दिन प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है लेकिन नैनीताल और भीमताल विधानसभा में मात्र एक टैंकर होने से जल संस्थान को पानी की सप्लाई करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मांग अधिक होने के बावजूद भी …

नैनीताल,अमृत विचार। गर्मियों के दिनों में पेयजल किल्लत बढ़ रही है। आए दिन प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है लेकिन नैनीताल और भीमताल विधानसभा में मात्र एक टैंकर होने से जल संस्थान को पानी की सप्लाई करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मांग अधिक होने के बावजूद भी पानी की सप्लाई प्रभावित क्षेत्रों में नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए जल संस्थान ने सरकार को 60 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इसके तहत दो पेयजल टैंकरों की मांग की गई है।

जल संस्थान नैनीताल के अधिशासी अभियंता विपिन चौहान ने बताया कि इन दिनों कई इलाकों में पानी की आपूर्ति टैंकरों से करनी पड़ती है। लाइनें क्षतिग्रस्त होने से और बिजली की आपूर्ति बाधित रहने से भी कई जगह पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है। ऐसे में उन इलाकों में पेयजल टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जाता है लेकिन नैनीताल और भीमताल विधानसभा में मात्र एक टैंकर होने से जल संस्थान विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। साथ ही लोगों की भी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसे देखते हुए जल संस्थान ने सरकार से दो टैंकरों की मांग को लेकर 60 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा है।

संबंधित समाचार