धरने पर बैठे शिक्षकों को हटाने पहुंची पुलिस के साथ हुई नोकझोंक, कोर्ट के आदेश के बाद भी भटक रहे शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर संचालित प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सैकड़ों शिक्षक कोर्ट के आदेश के बाद भी भटक रहे है। अपनी मांगों को लेकर बेसिक शिक्षा सचिव परिषद के कार्यालय पर शिक्षक 10 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। शनिवार को इन शिक्षकों को पुलिस ने बलपूर्वक हटाने का प्रयास किया लेकिन …

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर संचालित प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सैकड़ों शिक्षक कोर्ट के आदेश के बाद भी भटक रहे है। अपनी मांगों को लेकर बेसिक शिक्षा सचिव परिषद के कार्यालय पर शिक्षक 10 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। शनिवार को इन शिक्षकों को पुलिस ने बलपूर्वक हटाने का प्रयास किया लेकिन शिक्षक अपनी जिद्द पर अड़े रहे।

इस दौरान शिक्षकों और पुलिस जवानों के बीच नोकझोंक भी हुई। सैकड़ों की संख्या में बैठे शिक्षकों की मांग है कि जब कोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है तो उनकों मन मुताबिक जिले में तैनाती दी जानी चाहिए। शिक्षक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि 68500 शिक्षक भर्ती पुनः जिला आवंटन प्रकरण में उच्च न्यायालय इलाहाबाद में योजित विशेष अपील 274/2020 के समान आदेश के तहत सिंगल बेंच की अलग-अलग याचिकाओं के 414 शिक्षक उच्च गुणांक के पात्र हैं।

शिक्षक एवं शून्य जनपद के 219 सामान्य वर्ग के आवंटन वंचितों को सूची में में सम्मिलित करने की मांग कर रहे है। शिक्षकों का कहना है कि न्यायालय ने उनके पक्ष में आदेश दिया है बावजूद उसके शिक्षा विभाग उनकों मनचाहे जिले में विद्यालय अवांटित नहीं कर रहा है।न्यायालय के आदेश का पालन किया जा रहा है, आदेश का परीक्षण भी कर लिया गया है। नियमानुसार प्रक्रिया जारी है…प्रताप सिंह बघेल सचिव बेसिक शिक्षा परिषद।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: जिला प्रशिक्षण हाल में शिक्षकों की बैठक, योग कक्षा में सम्मिलित हो शिक्षक- बीएसए

संबंधित समाचार