गोरखपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज
गोरखपुर। गोरखपुर के बशारतपुर निवासी मुकेश ने खाड़ी देश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए लखनऊ के मुंशीपुलिया स्थित प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ इन्दिरानगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुकेश ने बताया कि कुवैत का वीजा दिलाने के नाम पर प्लेसमेंट एजेंसी ने 17 …
गोरखपुर। गोरखपुर के बशारतपुर निवासी मुकेश ने खाड़ी देश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए लखनऊ के मुंशीपुलिया स्थित प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ इन्दिरानगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुकेश ने बताया कि कुवैत का वीजा दिलाने के नाम पर प्लेसमेंट एजेंसी ने 17 लोगों को कुल 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
मुकेश ने बताया कि वह खाड़ी देश में नौकरी तलाश कर रहा था। इस दौरान मुंशीपुलिया स्थित प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक दीपक अरोरा उर्फ लालजी जायसवाल से मुलाकात हुई। आरोपी ने कुवैत की एक कंपनी में नौकरी लगवाने के लिए कहा था। मुकेश ने गांव पहुंच कर दोस्तों को यह बात बताई थी। इसके बाद रिजवान अंसारी, आजाद, रमाकांत, उपेंद्र कुमार, रियाजुद्दीन, अनिल कुमार, दुर्विजय, कन्हैया, मुश्ताक अंसारी, ममरुद्दीन, अकबर, ओम प्रकाश, मकसूद, पंकज चौबे, वीरेंद्र और लाल बहादुर ने भी दीपक से संपर्क किया।
आरोपी ने 17 लोगों को वीजा दिलाने के लिए पासपोर्ट और 15 लाख रुपये लिए और कुछ दिन बाद ऑफिस बंद करके फरार हो गया। पीड़ितों ने डीसीपी उत्तरी एस चिन्नपा से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी थी। डीसीपी के निर्देश पर इन्दिरानगर कोतवाली में दीपक अरोरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें:-बलिया: धोखाधड़ी के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की नोटिस
