America: दक्षिण कैलिफोर्निया में एक पार्टी में एक की मौत, आठ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लॉस एंजिल्स। अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो काउंटी में एक पार्टी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पाम्स एवेन्यू के पास ईस्ट हाइलैंड एवेन्यू के एक ब्लॉक में एक पार्टी में गोलीबारी हुई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस …

लॉस एंजिल्स। अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो काउंटी में एक पार्टी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पाम्स एवेन्यू के पास ईस्ट हाइलैंड एवेन्यू के एक ब्लॉक में एक पार्टी में गोलीबारी हुई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही है, साथ ही अभी तक हमलावर के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है।

अमेरिका में मार्शल ने एक व्यक्ति को गोली मारी

लुइसविले (अमेरिका)। अमेरिका की मार्शल सेवा के एक अधिकारी ने उस व्यक्ति को गोली मार दी, जिसे वह गिरफ्तारी वारंट देने की कोशिश कर रहा था। केंटुकी पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। लुइसविले मेट्रो पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह की है, जब अधिकारी और व्यक्ति के बीच बहस हुई।

पुलिस ने बताया कि घरेलू हिंसा, गला घोंटने और हमले के आरोपों को लेकर व्यक्ति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जेफरसन काउंटी के कोरोनर कार्यालय ने मृत व्यक्ति की पहचान लुइसविले के 25 वर्षीय ओमारी क्रायर के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने क्रायर की मदद की, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। लुइसविले पुलिस की ‘पब्लिक इंटीग्रिटी यूनिट’ ‘यूएस मार्शल सर्विस’ के अनुरोध पर गोलीबाारी की इस घटना की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार