ईंधन पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को कम करे तेलंगाना सरकार: भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना सरकार से पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती करने की मांग की है। तेलंगाना प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता एन.वी. सुभाष ने रविवार को आम लोगों को राहत देने के लिए दोनों जीवाश्म ईंधनों के दामों में कमी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के …

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना सरकार से पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती करने की मांग की है। तेलंगाना प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता एन.वी. सुभाष ने रविवार को आम लोगों को राहत देने के लिए दोनों जीवाश्म ईंधनों के दामों में कमी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्ति किया और कहा कि राज्य के मुख्य मंत्री के. चंद्रशेखर राव को भी पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देशव्यापी दौरे पर निकले राव यदि सचमुच गरीबों के हितैषी है, तो उन्हें लोगों को राहत देने के लिए तत्काल अपने प्रशासन को इन दोनों जीवाश्म ईंधनों पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कम करने का निर्देश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार ने पहली बार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती की थी, तब तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार ने उत्पाद शुल्क नहीं घटाए थे।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक यात्रा पर निकले केसीआर के दौरे का भाजपा ने कभी विरोध नहीं किया। उन्होंने तेलंगाना के लोगों को राहत देने के बारे में सोचना चाहिए और उत्पाद शुल्क में कमी कर उनको राहत देनी चाहिए। केसीआर जब भी कभी भ्रष्टाचार के आरोपों तथा अपनी सरकार की अक्षमता के कारण खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं, तो वह नाटक करने लगते हैं और विपक्षी नेताओं से मिलने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच जाते हैं।

सुभाष ने कांग्रेस पार्टी की उस टिप्पणी का हवाला दिया, जिसमें पार्टी ने इस कटौती को बहुत कम और बहुत देर से लिया गया फैसला करार दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को पहले लोगों के कल्याण के बारे में सोचना चाहिए और स्थिति के अनुसार कार्य करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा केंद्र की भाजपा सरकार के हर अच्छे काम का विरोध करती है क्योंकि एक पुरानी कहावत है “देर है अंधेर नहीं”।

इसे भी पढ़ें- पंजाब में पेट्रोल, डीजल से वैट कम करें मान: सुनील जाखड़

संबंधित समाचार