Instagram पर 3 मिलियन Followers होने की खुशी में उर्फी ने दी पार्टी, दोस्तों के संग जमकर किया डांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। उर्फी जावेद और राखी सावंत इन दिनों सेलिब्रेशन मूड में हैं। उर्फी जावेद के इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं, इस खुशी उन्होंने रखी संग और अपने खास दोस्तों के संग मिल कर जमकर पार्टी की हैं। उर्फी जावेद की पार्टी में ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने खूब धुम मचायी हैं। …

मुंबई। उर्फी जावेद और राखी सावंत इन दिनों सेलिब्रेशन मूड में हैं। उर्फी जावेद के इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं, इस खुशी उन्होंने रखी संग और अपने खास दोस्तों के संग मिल कर जमकर पार्टी की हैं। उर्फी जावेद की पार्टी में ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने खूब धुम मचायी हैं।

उर्फी के सोशल मीडिया एकाउंट पर उर्फी और राखी के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों गाने मस्ती में झूमती हुई नजर आ रही हैं। पार्टी का एक वीडियो में तो उर्फी जावेद बॉलीवुड के पॉपुलर सॉन्ग ‘चोली के पीछे क्या है’ पर धमाकेदार अंदाज में थिरकती हुई भी दिखाई दे रही हैं। जिसकी फैंस जमकर तारीफ करने में लगे हैं। उर्फी राखी सावंत संग सिजलिंग डांस मूव्स करते हुए बेहद खूबसूरती से बेली डांस कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

फैंस का देखें रिएक्शन

उर्फी का ‘चोली के पीछे…’ गाने पर बेली डांस का मूव्स कुछ लोगों को तो काफी पसंद आ रहे हैं और वो फायर और हार्ट इमोजी के साथ उर्फी और राखी के डांस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। मगर कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो उर्फी के कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक ने तो लिखा राखी और उर्फी को ट्रोल करते हुए लिखा- पगली 1 और पगली 2 और वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बेशरम, एक अन्य यूजर ने लिखा- बॉलीवुड का नाम डूबा रही हैं।

पढ़ें-उर्फी ने शर्ट के बटन खोल कर लगाए ठुमके, अदाएं देख मदहोश हुए फैंस

संबंधित समाचार