अयोध्या: पुलिस लाइन सभागार में आयोजन हुई साइबर कार्यशाला, हेल्प डेस्क की जानकारी दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देशन व एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर के पर्यवेक्षण में रविवार को सुबह 11 से 2 बजे तक पुलिस लाइन सभागार में साइबर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के प्रत्येक थाने पर साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी व अन्य अधिकारियों ने कार्यशाला में हिस्सा लिया। साइबर क्राइम …

अयोध्या। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देशन व एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर के पर्यवेक्षण में रविवार को सुबह 11 से 2 बजे तक पुलिस लाइन सभागार में साइबर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के प्रत्येक थाने पर साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी व अन्य अधिकारियों ने कार्यशाला में हिस्सा लिया।

साइबर क्राइम सेल, अयोध्या प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी, आरक्षी पंकज, आरक्षी नीरज सिंह द्वारा साइबर हेल्प डेस्क के गठन व क्रियान्वयन के बारे में बताया गया, जिससे थानों पर आने वाले साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति से विनम्रता पूर्वक घटना की जानकारी कर उनकी त्वरित सहायता, साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। थाना क्षेत्र में आमजन के बीच साइबर जागरुकता अभियान चलाने के बारे में सभी को निर्देश दिये गये।

पढ़ें-अयोध्या: प्रधान ने ग्राम समाज की जमीन से पेड़ों को खोदवाया

संबंधित समाचार