बाराबंकी: रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल, डीएम ने किया बर्खास्त…देखें वीडियो
बाराबंकी। जिले के तहसील फतेहपुर में रिश्वतखोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर वायरल है। जिसमें यहां तैनात एक लेखपाल हजारों रुपए की रिश्वत लेते नजर आ रहे है। जिला अधिकारी डॉक्टर आदर्श सिंह ने इस लेखपाल को बर्खास्त कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है। आरोप है कि लेखपाल सीलिंग …
बाराबंकी। जिले के तहसील फतेहपुर में रिश्वतखोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर वायरल है। जिसमें यहां तैनात एक लेखपाल हजारों रुपए की रिश्वत लेते नजर आ रहे है। जिला अधिकारी डॉक्टर आदर्श सिंह ने इस लेखपाल को बर्खास्त कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है।
आरोप है कि लेखपाल सीलिंग से जमीन निकालने के नाम पर एक युवक से घूस लेते वीडियो में दिख रहे हैं।जिन्होंने सीलिंग से जमीन को निकालने के नाम पर एक व्यक्ति से ₹54000 की घूस ली। जिसका वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा बना लिया गया। जिसको अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। हालांकि यह वीडियो कुछ दिन पुराना ठंडक के महीनों का बताया जा रहा है। जिसमें लेखपाल काम करने के बाद पैसे लेने की बात कर रहा है।
क्या बोले लेखपाल
इसके संबंध में जब लेखपाल साकेत रावत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो व्यक्तिगत लेनदेन का है। जिसको किसी व्यक्ति ने षड्यंत्र के तहत सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया है।
यह भी पढ़ें:-बिल्डर को लाभ पहुंचाने के मामले में नोएडा के तत्कालीन एक्सईएन तरुण कुमार पाठक बर्खास्त
