बरेली: क्रीड़ा भारती की ओर से हुई राष्ट्र की प्रदक्षिता रैली
अमृत विचार, बरेली। क्रीड़ा भारती की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्र की प्रदक्षिणा एक साथ-एक समय कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को मीरगंज से हुई। इस रैली का आरंभ डा. देवेंद्र यादव के नेतृत्व में डिग्री कॉलेज के गेट के सामने किया गया । झुमका चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा महानगर …
अमृत विचार, बरेली। क्रीड़ा भारती की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्र की प्रदक्षिणा एक साथ-एक समय कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को मीरगंज से हुई। इस रैली का आरंभ डा. देवेंद्र यादव के नेतृत्व में डिग्री कॉलेज के गेट के सामने किया गया । झुमका चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना के नेतृत्व में पुष्प वर्षा की गई।
कुदेशिया से राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. अरुण कुमार के कार्यालय पर अनिल कुमार एडवोकेट, गांधीनगर पर पंकज कुमार व नरेश कुमार के नेतृत्व में रैली का स्वागत किया गया। यात्रा का भारत सेवा ट्रस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार के कार्यालय पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहर के कई हिस्से से गुजरने के बाद देवचरा पर मोटरसाइकिल रैली का समापन हुआ।
मोटरसाइकिल रैली में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री रोहित सिंह, विभाग संयोजक रामपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष डाक्टर शिवराम शर्मा, जिला मंत्री धर्मेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नीलम जेठा ,राकेश रावत, बंटी ठाकुर, विजय गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी , मंगलेश, रचना सक्सेना, भाजपा युवा मोर्चा अमन सक्सैना युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय अभिषेक नेगी गीतेश नेगी लालचंद्र जयदीप चौधरी कमल गुप्ता संजू गुप्ता, शिवम वाल्मीकि राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला राजमिस्त्री का शव, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
