बरेली: बेंगलुरू के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। समर सीजन में बेंगलुरू और मुंबई के लिए एयर ट्रैफिक भरपूर मिल रहा है। अभी तक सप्ताह में सात दिन बेंगलुरू फ्लाइट संचालित भी हो रही थी लेकिन मई के दूसरे पखवाड़े से इंडिगो ने आपरेशन समेत अन्य कारणों के चलते बरेली-बेंगलुरू फ्लाइट तीन दिन निरस्त रखने का निर्णय लिया है। इससे …

अमृत विचार, बरेली। समर सीजन में बेंगलुरू और मुंबई के लिए एयर ट्रैफिक भरपूर मिल रहा है। अभी तक सप्ताह में सात दिन बेंगलुरू फ्लाइट संचालित भी हो रही थी लेकिन मई के दूसरे पखवाड़े से इंडिगो ने आपरेशन समेत अन्य कारणों के चलते बरेली-बेंगलुरू फ्लाइट तीन दिन निरस्त रखने का निर्णय लिया है।

इससे उन यात्रियों को झटका लगा है जिन्होंने बेंगलुरू आने जाने के लिए दिनों का शेड्यूल बना लिया था। बेंगलुरू की फ्लाइट अब मंगलवार और गुरुवार को निरस्त कर दी गई है। शनिवार को पहले से निरस्त है। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट का संचालन होगा। इसके साथ मंगलवार और गुरुवार को मुंबई फ्लाइट निरस्त कर दी गई है। नए शेड्यूल में उपरोक्त बदलाव किया गया है। शेड्यूल लागू हो गया है।

इंडिगो के सिविल एयरपोर्ट पर तैनात वरिष्ठ प्रतिनिधि ने बताया कि जो बदलाव हुआ है, जून माह तक लागू रहेगा। बेंगलुरू और मुंबई फ्लाइट के आने जाने की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। समर सीजन में एयर ट्रैफिक ठीक मिल रहा है लेकिन कंपनी ने आपरेशन समेत अन्य कारणों का हवाला देते हुए दोनों शहरों की उड़ान में दिन घटाए हैं।

शेड्यूल के अनुसार बेंगलुरू फ्लाइट के दोपहर 1 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचने और यहां से 2 बजे बेंगलुरू के लिए उड़ान भरने का समय निर्धारित है। इसी तरह मुंबई फ्लाइट के दोपहर 2.30 बजे बरेली पहुंचने और यहां से 3.30 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरने का समय तय है। इधर, अब एलाइंस एयर की बरेली-दिल्ली फ्लाइट सही समय पर एयरपोर्ट पहुंच रही है। कुछ दिनों फ्लाइट का शेड्यूल बिगड़ा रहा। इससे यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी थीं।

ये भी पढ़ें- बरेली: गोलियों की आवाज से दहला इलाका, दो पक्षों में जमकर फायरिंग, दो घायल

संबंधित समाचार