UP Weather Report: मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में जारी किया Yellow और Orange Alert, भारी बारिश और तूफान की दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शनिवार की देर रात और रविवार की सुबह हुई बारिश से गर्मी के मिजाज कुछ बदल से गए हैं। आमजन को गर्मी से काफी राहत मिली इसके साथ ही छाई बदली ने भी कड़कती धूप से राहत दिलाई। बता दें, सोमवार से बुधवार तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में येलो और आरेंज अलर्ट जारी …

लखनऊ। शनिवार की देर रात और रविवार की सुबह हुई बारिश से गर्मी के मिजाज कुछ बदल से गए हैं। आमजन को गर्मी से काफी राहत मिली इसके साथ ही छाई बदली ने भी कड़कती धूप से राहत दिलाई। बता दें, सोमवार से बुधवार तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

23 और 24 मई को 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं और गरज और चमक के साथ मद्धम से भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। अगले दो दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है।

रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ में 45.9 डिग्री सेल्सियस, उरई में 43.0 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 42.5 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान मेरठ में 20.4 डिग्री सेल्सियस लखीमपुर खीरी में 22.1 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। रविवार को शहर का एक्यूआइ स्तर 129 तक दर्ज किया गया।

पढ़ें- रायबरेली: अचानक बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी

संबंधित समाचार