यूपी का बजट सत्र आज, CM योगी पहुंचे विधानसभा, कहा- गंभीर और प्रभावी बहस हो
लखनऊ। यूपी विधानमंडल का बजट सत्र थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। योगी सरकार 2।0 का यह पहला बजट सत्र है। 6 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में सरकार 26 मई को अपना बड़ा बजट पेश करेगी। यह बजट 6।5 लाख करोड़ का होगा। बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले सीएम …
लखनऊ। यूपी विधानमंडल का बजट सत्र थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। योगी सरकार 2।0 का यह पहला बजट सत्र है। 6 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में सरकार 26 मई को अपना बड़ा बजट पेश करेगी। यह बजट 6।5 लाख करोड़ का होगा।
बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले सीएम योगी ने मीडिया से बात की। योगी ने कहा कि गंभीर और प्रभावी बहस के साथ बजट पास हो। यह 2022-23 का बजट रहेगा। 25 करोड़ लोगों के विकास के लिए, गरीबों के कल्याण और समाज के हर वर्ग का बजट में ध्यान रहेगा।” उधर, विधानसभा में सपा विधायक हाथ में सरकार विरोधी स्लोगन के पोस्टर लेकर पहुंचे हैं। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी।
ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा भवन पहुंच गए हैं। विधानसभा की गैलरी में सपा सदस्यों ने महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
