केन विलियमसन दूसरी बार बने पिता, शेयर की बेटे की तस्वीर, IPL बीच में छोड़ लौटे थे घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन पिता बन गए हैं। 22 मई को केन विलियमसन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट कर ऐलान किया कि उनकी पार्टनर सारा रहीम ने बेटे को जन्म दिया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। केन विलियमसन ने अपने इंस्टाग्राम परिवार के …

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन पिता बन गए हैं। 22 मई को केन विलियमसन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट कर ऐलान किया कि उनकी पार्टनर सारा रहीम ने बेटे को जन्म दिया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। केन विलियमसन ने अपने इंस्टाग्राम परिवार के संग तस्वीर शेयर की और लिखा कि वेलकम टू द whnau लिटिल मैन। केन और सारा का यह दूसरा बच्चा है, इससे पहले दोनों की एक बेटी है जिसका नाम मैगी है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे केन विलियमसन टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही घर लौट गए थे। वह अपने बच्चे की डिलीवरी की वजह से ही जल्दी लौटे थे, इसी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद के आखिरी मैच में टीम की कमान भुवनेश्वर कुमार ने संभाली थी।

विलियमसन की अगुआई वाली टीम लीग में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। यहां तक की आखिरी लीग मुकाबला भी उसने पंजाब किंग्‍स के हाथों 5 विकेट से गंवा दिया। इस हार के बाद हैदराबाद ने पॉइंट टेबल में 8वें स्‍थान पर रहते हुए आईपीएल 2022 को अलविदा कहा। वहीं पंजाब किंग्‍स ने छठे स्‍थान पर रहते हुए लीग से विजयी विदाई ली। आईपीएल के 15वें सीजन में विलिमसन का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 13 मुकाबलों में करीब 20 के औसत से 216 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक जड़ा। कप्तानी में भी वह फीके नजर आए. एक समय लग रहा था कि हैदराबाद टॉप 4 में जाएगी, पर टीम ने आखिरी में 7 मैच गंवा दिए।

ये भी पढ़ें : SRH vs PBKS, IPL 2022: पंजाब ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, टेबल में छठे स्थान पर पहुंची टीम

 

 

संबंधित समाचार