रायबरेली: एक ही रात में गांव के तीन घरों में चोरी, चोरों ने लाखों का माल किया पार
रायबरेली। एक ही रात में चोरों ने तीन घरों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है । एक साथ तीन घरों में हुई चोरी से क्षेत्र में दहशत है । घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जयचंदपुर में हुई है। रविवार की रात में चोरों ने गांव के राजाराम के घर में घुस …
रायबरेली। एक ही रात में चोरों ने तीन घरों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है । एक साथ तीन घरों में हुई चोरी से क्षेत्र में दहशत है । घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जयचंदपुर में हुई है।
रविवार की रात में चोरों ने गांव के राजाराम के घर में घुस गए और उनके घर में रखे 18हजार रुपए नगद और करीब दो लाख रुपए कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है । सोमवार की सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तब उनको घटना की जानकारी हुई । इसी गांव की एक बेवा नंदा देवी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया है । घटना की रात नंदा देवी घर में ताला बंद करके रिश्तेदारी गई थी । उनके घर से चोर ढाई हजार रुपए नगद और करीब दस हजार रुपए कीमत का सामान उठा ले गए है ।
इसके अलावा पड़ोस के निर्मल मिश्र के घर में भी रात में चोर घुस गए , और घर में रखा लाखों रुपए कीमत के जेवरात उठा ले गए है । यहां भी सोमवार की सुबह घर के लोग सोकर उठे ,तब घटना की जानकारी हुई है । तीनो घटनाओं की सूचना शिवगढ़ थाना में दी गई है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
पढ़ें-पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर केंद्र सरकार ने जनता को दी राहत, अब इन राज्यों ने भी घटाया टैक्स
