अयोध्या: फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुमारगंज के पिठला गांव निवासी 75 वर्षीय दिव्यांग वृद्ध सिपाही का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने के बाद पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पीआरबी व कुमारगंज थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस चौकी प्रभारी एनडीए संतोष कुमार मौर्य, कांस्टेबल फिरोज …

अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुमारगंज के पिठला गांव निवासी 75 वर्षीय दिव्यांग वृद्ध सिपाही का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने के बाद पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पीआरबी व कुमारगंज थाना पुलिस को दी।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस चौकी प्रभारी एनडीए संतोष कुमार मौर्य, कांस्टेबल फिरोज अहमद के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्रीय लेखपाल राकेश कुमार तिवारी व ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि मृतक बुजुर्ग दोनों आंखों से दिव्यांग था। पहले इसको चेचक हुआ था उसके बाद से इसका स्वास्थ्य खराब रहता था। छह माह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन लोगों की जानकारी होने के बाद फांसी नहीं लगा पाया था। घर में अकेले रहता था।

खाना पानी न बना पाने के चलते काफी परेशान रहता था। फिलहाल थानाध्यक्ष वीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही जानकारी निकलकर सामने आ जाएगी।

पढ़ें- अयोध्या: फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार