बहराइच: जांच के बजाए वीडीओ का कर दिया स्थानांतरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बलहा विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी पर लगे घोटाले की जांच के लिए सीडीओ ने तीन गठित कर रिपोर्ट तलब की थी। लेकिन जांच के बजाए विभागीय अधकारियों वीडीओ का दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरण कर दिया। जबकि इसी विकास खंड के बीडीओ की फाइल जिला मुख्यालय ही दबी हुई है। प्रदेश सरकार …

बहराइच। बलहा विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी पर लगे घोटाले की जांच के लिए सीडीओ ने तीन गठित कर रिपोर्ट तलब की थी। लेकिन जांच के बजाए विभागीय अधकारियों वीडीओ का दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरण कर दिया। जबकि इसी विकास खंड के बीडीओ की फाइल जिला मुख्यालय ही दबी हुई है।

प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने को लेकर चाहे जितना प्रयास करे, लेकिन अधिकारी ही इस पर पलीता लगाने में लगे हैं। जिले के बलहा विकास खंड के ग्राम पंचायत बंजरिया में शौचालय निर्माण घोटाले का आरोप ग्राम विकास अधिकारी महावीर प्रसाद मंडल पर लगा था। इसके अलावा बिना सड़क निर्माण के ही रुपए निकाले जाने का आरोप लगा था। जिस पर बलहा के ब्लॉक प्रमुख ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जांच की मांग की थी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने जिला कृषि अधिकारी, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग और अपर जिला पंचायत राज अधिकारी की टीम गठित कर 25 मार्च तक रिपोर्ट तलब की थी।

BDO

लेकिन जांच और कार्रवाई के बजाए ग्राम विकास विकास अधिकारी को विशेश्वरगंज ब्लॉक में तैनाती दे दी गई। इसी तरह विकास खंड में एक और ग्राम विकास अधिकारी पर शौचालय निर्माण में घोटाला किए जाने का आरोप लगा था। जिसकी जांच रिपोर्ट जिला मुख्यालय ही दबा दी गई है। ऐसे में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे विभागीय अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं।

पढ़ें-बाराबंकी: अज्ञात कारणों से लगी आग,11 दुकानें जलकर राख, करोड़ों का हुआ नुकसान

संबंधित समाचार