बाराबंकी: CHC हैदरगढ़ में पीने के पानी का गंभीर संकट, बालू उगल रहे यहां के सभी हैंडपंप
बाराबंकी। हैदरगढ़ सीएचसी में पानी का संकट गहरा गया है यहां पर स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों और तीमारदारों के लिए शुद्ध पानी पीने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है जो भी यहां 4 इंडिया मार्क हैंड पंप लगे हैं वह पानी साफ नहीं दे रहे हैं बल्कि बालू युक्त पानी उगल रहे हैं। यहां …
बाराबंकी। हैदरगढ़ सीएचसी में पानी का संकट गहरा गया है यहां पर स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों और तीमारदारों के लिए शुद्ध पानी पीने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है जो भी यहां 4 इंडिया मार्क हैंड पंप लगे हैं वह पानी साफ नहीं दे रहे हैं बल्कि बालू युक्त पानी उगल रहे हैं।
यहां पर एक पानी की टंकी भी लगी हुई है जिसकी सफाई न होने के कारण इसका निकला हुआ पानी पीने योग्य नहीं है जो की जरूरत मंद लोग इसका पानी पीते नहीं है बल्कि कपड़े आदि साफ करने का काम करते हैं यहां पर शुद्ध पानी पीने के लिए डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, मरीज आदि आरो का पानी मांगते हैं वही पीते हैं यहां रोज सुबह एक आरो की गाड़ी पानी लेकर आती है और स्वास्थ्य कर्मियों के आवासों पर देकर जाती है बदले में पानी देने वाले लोग रोज 30 रूपये प्रति डब्बे का लेकर जाते हैं यहां पर रह रहे एंबुलेंस के एमटी व चालक पीने के लिए बाहर से नलों का पानी लाने के लिए मजबूर होते हैं।
इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉक्टर मुकुंद पटेल का कहना है कि मैंने नगर पंचायत के ईओ को पानी को लेकर कई बार शिकायत दर्ज करा चुका हूं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है ,वहीं पर ईओ हैदरगढ़ रविंद्र मोहन का कहना है कि मुझे कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है आज हमारा दूसरा पंप जल गया है जिसकी मरम्मत कराने में कर्मचारी लगे हुए हैं सीएचसी हैदरगढ़ में लगे इंडिया मार्का नलों को शीघ्र ठीक करा दूंगा।
पढ़ें-बहराइच: गर्मी से आमजन को मिली छुट्टी, दिन में छाया अंधेरा, धूल भरी आंधी के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी
